फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं की खिसक रही जमीन

Sun, 23 Oct 2016 10:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव बाएं, बीच में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और अखिलेश यादव
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता और 2017 में प्रदेश में सरकार बनने की आहट से भयभीत सपा और बसपा में भगदड़ मची है। सपा नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आने लगी है। यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बेबाक होकर कही। उन्होंने कहा कि सपा में परिवार ही पार्टी है और पार्टी ही परिवार है।
विज्ञापन


आगे जोड़ते हुए बोले, सपा में कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं था। इसलिए अब पार्टी समाप्ति की ओर है। वहीं 27 अक्टूबर को होने वाली अमित शाह की संकल्प रैली के लिए जिले के लोगों में खासा उत्साह है। पीएम मोदी की महोबा रैली के बाद प्रदेश के कई अन्य नेता इस रैली की सफलता के लिए इटावा में कैंप करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष केशवराव मौर्य भी 26 को यहां पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें