नरेश उत्तम के इलाके में सपा को मिली करारी शिकस्त
यूपी के फतेहपुर जिला निवासी सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक नरेश उत्तम पर अब उंगलियां उठ रही हैं। उत्तम की लोकप्रियता अब आसमान से सीधा जमीन पर आ चुकी है। इसका कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
दरअसल प्रदेश अध्यक्ष अपने ही बूथ पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मदनगोपाल वर्मा को नहीं जिता पाए। यहां सपा को करारी शिकस्त मिली है। ऐसे में उनकी लोकप्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लहुरी सरांय गांव के रहने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक सपा के मदनगोपाल वर्मा को जिताने के लिए खुद आकर मतदान भी किया था। प्रचार में भी कई बार आए। क्षेत्र में आधा दर्जन चुनावी सभाएं भी की। इसके बावजूद सपा को 326 वोट दिला सके जबकि अपना दल के जय कुमार जैकी को 402 वोट मिले हैं। फतेहपुर की जहानाबाद सीट से चुनाव लडेे़ सपा के मदनगोपाल वर्मा बकियापुर के रहने वाले हैं। उन्हें अपने बूथ से 438 और अपना दल के जयकुमार जैकी को 139 वोट मिले हैं। इसी तरह से सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव अपने गांव शादीपुर से पार्टी प्रत्याशी को जिताने में सफल रहे। यहां से सपा प्रत्याशी को 302 तथा अपना दल को 270 वोट मिले हैं