फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! जब एसपी साहब की ही नहीं सुनते तो जनता की क्या सुनेंगे दरोगा जी 

Tue, 21 Nov 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार्यशाला में सोते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए एसपी पुलिसकर्मियों व थानेदारों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे थे। लेकिन दरोगा जी तो घोड़े बेचकर नींद ले रहे थे।
विज्ञापन



हमीरपुरः निकाय निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए जहां एसपी पुलिसकर्मियों व थानेदारों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे थे। तभी अधिकांश थानेदार नींद की झपकी मारते रहे। जिले के फोर्स के अलावा बाहरी जिलों से भी पुलिस, पीएसी बल आया है।
विज्ञापन



सोमवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यशाला के दौरान एसपी दिनेश कुमार पी ने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने को कहा। जिस वक्त एसपी पुलिस कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढा रहे थे तभी बिवांर एसओ सुनील शुक्ल व अन्य थानेदार नींद की झपकी मारते नजर आए। प्रशिक्षण में चारों तहसीलों के सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें