फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की छीछालेदर, नेता चकरघिन्नी

Sat, 04 Feb 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- प्रमोद का चुनाव लड़ने का एलान, अमिताभ के साथ कांग्रेसियों ने की बैठक
- कांग्रेस, सपा नगर अध्यक्षों ने कहा, उनके अधिकृत प्रत्याशी अमिताभ वाजपेयी
- रूमी की जगह सुहैल पर फजल ने जताया भरोसा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन वापसी का समय जैसे ही समाप्त हुआ, प्रमोद जायसवाल ने आर्यनगर से कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरने का एलान कर दिया। इसी दौरान सपा-कांग्रेस के गठबंधन की तरफ से प्रत्याशी घोषित किए गए अमिताभ वाजपेयी के समर्थन में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री तिलक हाल में बैठक बुला ली।  
विज्ञापन
इस मौके पर सपा के शहर अध्यक्ष फजल महमूद भी मौजूद रहे। कांग्रेस और सपा में गठबंधन से पहले जितना घमासान था उससे ज्यादा नामांकन वापसी का समय पूरा होने के बाद मचा हुआ है। मजे की बात यह है कि जिन प्रत्याशियों को रणनीति के तहत यू ही चुनाव मैदान में उतार दिया गया था, अब वे ही पार्टी के लिए सिरदर्द बन गए हैं।   इसकी काट निकालने के लिए दोनों पार्टियां जुट गई हैं। कांग्रेस और सपा के जिला इकाई अध्यक्षों ने शनिवार को अपने-अपने पार्टी कार्यालय में दुबारा बैठक बुलाई है। कार्यकारिणी के सदस्यों को भी बुलाया गया है। दोनों अध्यक्षों की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा। शुक्रवार की तिलक हाल में हुई कांग्रेस और सपा अध्यक्षों की बैठक में कहा गया कि आर्यनगर से अमिताभ वाजपेयी और कैंट से सुहैल अंसारी ही उनके अधिकृत प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
  महाराजपुर से अधिकृत प्रत्याशी राजाराम पाल हैं या फिर अरुणा तोमर यह जानकारी पार्टी के नगर ग्रामीण इकाई अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव को नहीं है। उनका कहना है कि वह चार जनवरी को लखनऊ जाकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिशा निर्देश प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें