आगे बोले कि चाचा शिवपाल सिंह ने कहा है कि वह बड़े हैं, तो भूमिका भी बड़ी रहेगी। चाचा को जल्द ही समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सफारी पहुंचने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पचावली रोड के एक शादी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
डिंपल यादव की जीत के बाद सैफई परिवार में खुशी की लहर
शुक्रवार को सांसद डिंपल यादव ने सैफई मेला ग्राउंड स्थापित बड़े हनुमान जी की मूर्ति पर आशीर्वाद लिया और सभी परिवार की महिलाओं के साथ एक-एक करके फोटो भी खिंचवाई। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। शुक्रवार को भी सपा मुखिया के आवास पर पूरे दिन जश्न का माहौल रहा है। आगामी 2024 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिवपाल सिंह यादव ने नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर काम करना शुरू कर दें।
नेताजी के चित्र पर फूल माला पहनाकर मनाया जीत का जश्न
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत पर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर लड्डू बांटे। पार्टी के नेता रामवीर यादव ने कहा कि मैनपुरी में जीत भाजपा के अंत की शुरुआत है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, गुलाब सिंह यादव, रमेश यादव, राकेश दुबे, श्रीकांत मिश्रा, संजू यादव आदि मौजूद रहे।