फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद नगर में सपा की ओर से राज कुमारी लड़ेंगी चुनाव 

Fri, 30 Dec 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-सुनील शुक्ला का टिकट कटा 
-सपा ने ओबीसी वोट बैंक साधने की कोशिश की
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा कुनबे में टिकटों के बंटवारें को लेकर बड़ा उलटफेर हुआ है। गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 235 प्रत्याशियों के नाम जारी कर नया बम फोड़ा है। इससे कई नेता अचंभे में पड़ गए है।  
विज्ञापन


सूची जारी होने के बाद पता चला गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुनील शुक्ला का टिकट कट गया है। अब राजस्व विभाग की सलाहकार (दर्जा प्राप्त मंत्री) राज कुमारी कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। सुनील लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। मुलायम सिंह यादव की पहली और दूसरी सूची में भी उनका नाम था।

समाजवादी पार्टी में जारी बाप-बेटे (मुलायम-अखिलेश) और चाचा-भतीजे (शिवपाल-अखिलेश) की जंग में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुनील शुक्ला का टिकट कट गया। अब अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित राज कुमारी कुशवाहा चुनाव लड़ेंगी। राज कुमारी को चुनाव मैदान में उतारकर सपा ने ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। अभी तक जिन नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी तय हुए थे, उनमें ओबीसी का प्रतिनिधित्व नहीं था।
विज्ञापन


गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदले जाने की आधिकारिक सूचना गुरुवार को देररात समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी की गई। राज कुमारी भाजपा से भी राजनीतिक पारी खेल चुकी हैं। उन्होंने अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिला। इसके बाद ही उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन 235 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं, उसमें गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का जिक्र नहीं था। इस मामले में सुनील शुक्ला का कहना है कि मंगलवार को नेताजी ने जो सूची जारी की थी, उसमें मेरा नाम था।

नई सूची की जानकारी नहीं है। मुलायम सिंह यादव सर्वमान्य नेता हैं। जो आदेश होगा, वैसा किया जाएगा। हम तो इटावा से टिकट मांगत रहेन गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनी राज कुमारी कुशवाहा खबर सुनकर चौंक गईं। अमर उजाला संवाददाता से मोबाइल फोन पर ही बात करते हुए राज कुमारी ने कहा कि हम तो इटावा से टिकट मांगत रहेन। इटावा गए भी थे। अचानक गोविंद नगर से टिकट कैसे मिल गया? इतनी चर्चा हुई थी कि राज कुमारी के बेटे ने मोबाइल फोन पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें