फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सपा ने पीडीए को बताया पीड़ित, दुखी अपमानित वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा ने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) को पीड़ित, दुखी और अपमानित वर्ग बताया है। मिशन-2027 में कामयाबी के लिए सपा इस वर्ग को तलाश कर अपने साथ जोड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में इसे मास्टर स्ट्रोक की तरह इस्तेमाल किए जाने की तैयारी है। सपा ने प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्षों को बूथ स्तर पर विश्वसनीय कैडर तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। यह कैडर स्थिति की समीक्षा कर संगठन के साथ ही हाईकमान को रिपोर्ट भेजेगा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। इन्हें हर विधानसभा की समीक्षा रिपोर्ट भेजनी है। कानपुर मंडल और बुंदेलखंड के जिलों की जिम्मेदारी समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान को दी गई है। राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्ष टीम के साथ बूथ से लेकर विधानसभा स्तर के आंकड़े एकत्र कर अभी तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इन आंकड़ों का प्रशांत किशोर की टीम भी अध्ययन करेगी।
संसदीय चुनाव के दौरान अपनाई गई रणनीतियों के आधार पर कैडर नेटवर्क बनाने की तैयारी है। संसदीय चुनाव में जहां कैडर नेटवर्क बना था वहां सपा की स्थिति अच्छी थी। सपा मिशन-2027 में भी यही तरीका अपनाएगी।
विज्ञापन

वहींए सपा की मासिक बैठक शनिवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। यहां 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती 78 सेक्टरों में मनाने की योजना बनाई गई। तय हुआ कि बीएलए पीडीए का संदेश लेकर घरों में संपर्क करेंगे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। इस मौके पर सिख समाज के हरजीत सिंह को नगर सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंंटी सेंगर, पिंटू ठाकुर, परमवीर गंभीर, आनंद शुक्ला, फखरे आलम, रजत मिश्रा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें