सपा-बसपा समर्थकों में चले ईंट-पत्थर
कन्नौज के गोवर्धनी मंदिर पर सपा-बसपा समर्थकों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों दलों के समर्थक बैठक से लौट रहे थे। देविनपुर्वा गांव के बसपा समर्थकों और काकरपुर के सपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। कई लोगों के सिर लहुलूहान हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगाें को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनी देवी मंदिर पर सोमवार दोपहर बसपा की बैठक चल रही थी। दोपहर बाद बैठक समाप्त होने के बाद देविनपुर्वा गांव के बसपा समर्थक गांव जाने के लिए रवाना हुए। मंदिर के सामने बने रोड पर समाजवादी पार्टी के कई समर्थक मौजूद थे। इसी बीच काकरपुर और देविनपुर्वा गांव के ग्रामीणों के बीच पार्टी को लेकर बहस छिड़ गई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी पार्टी को बेहतर बताया। तभी गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।
जानकारी होते ही दोनों गांव से कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणाें ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई। इसी बीच सूचना जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी रामकिशन सिंह को हुई तो वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आया देख दोनों पार्टियों के समर्थक भागने लगे। तभी पुलिस ने काकरपुर गांव निवासी सपा समर्थक प्रमोद पुत्र बाबूराम, दिनेश पुत्र लालाराम और देविनपुर्वा गांव निवासी बसपा समर्थक बेचेलाल पुत्र मिहीलाल, कुंदन प्रताप पुत्र राजाराम को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में चौकी प्रभारी ने काकरपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव पुत्र सूरजप्रकाश, विनोद पुत्र रामबाबू, रमेश, राजेश, दिनेश पुत्रगण लालाराम व प्रमोद पुत्र बाबूराम, के अलावा सपा समर्थक रामनरेश व बेचेलाल पुत्रगण मिहीलाल, रामप्रकाश पुत्र सीताराम, नवल किशोर व कुंदन प्रताप पुत्रगण राजाराम के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज क राई गई है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियाें की गिरफ्तारी को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिल सके।