फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः हार के बाद गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाए बेहद गंभीर आरोप, इजराइल और डकैतों का किया जिक्र

Sat, 08 Jun 2019 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते श्यामाचरण गुप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा बसपा गठबंधन के बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त ने लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा इजराइल से आए जादू टोना पर फोड़ा है। आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी ने डकैतों का सहारा लिया और रुपयों के बल पर चुनाव जीता है। बांदा जिला प्रशासन पर भी सत्ता पक्ष का साथ देने का आरोप लगाया। बताया कि इन सबकी शिकायत निर्वाचन आयोग, प्रेक्षक व डीएम से लिखित व फोन से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन


शनिवार को सीतापुर स्थित यूपीटी में पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त पत्रकारों से कहा कि मतदाताओं ने भरपूर समर्थन दिया है। जिसके वह आभारी हैं। कहा कि पत्नी की बीमारी के चलते उन्हें समय नहीं मिल सका। कहा कि जनता ने उन्हें चार लाख से अधिक मत देकर मान-सम्मान बढ़ाया है।

 

आरोप लगाया कि अधिकारियों ने भाजपा के इशारे पर कार्य किया है। भाजपा प्रत्याशी ने डकैतों का भी सहारा लेकर उन्हें मोटी रकम पहुंचाई है। कई दिनों तक मानिकपुर क्षेत्र मेें भोलीभाली जनता को रुपये आदि देकर बरगलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें