मुलायम सिंह यादव को लगा तगड़ा झटका
सपा-बसपा गठबंधन ने लोकसभा चुनाव को लेकर लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होते ही मुलायम सिंह यादव को तगड़ा झटका लगा है। अकबरपुर लोकसभा सीट पर सपा-बसपा प्रत्याशी घोषित करने के आज के कार्यक्रम में दोनो पार्टियों के प्रमुख नेताओं की फोटो लगी है। लेकिन मुलायम सिंह की फोटो न होना चर्चा का विषय बना है।
हालांकि इस मामले में दोनों पार्टियों के नेताओं में से किसी ने कोई बयान तो नहीं दिया है लेकिन राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का दौर गर्म हो है। चर्चा हो रही कि मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की बात कहने की वजह से बसपा ने यह फैसला लिया है।