कानपुर देहात। सपा जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। सभी दस ब्लाकों के अध्यक्ष भी तय कर दिए हैं। उपाध्यक्षों को विधान सभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। ब्लाक स्तर की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए ब्लाक अध्यक्षों से कहा गया है।
जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने शुक्रवार को जिले की कार्यकारिणी का गठन कर दिया। मुरीदपुर के शिशुपाल यादव को उपाध्यक्ष और अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। शेखपुर भोगनीपुर के नरेंद्र पाल सिंह मनु को भोगनीपुर, कबीर नगर रसूलाबाद के मोहम्मद फैजान खान को रसूलाबाद व फिरोजपुर संदलपुर के पवन कटियार को सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आजाद नगर रसूलाबाद के राम गोपाल गुप्ता को दी गई है।
धर्मेंद्र त्रिवेदी, रघुवीर निषाद, राम प्रकाश पाल, रामबाबू कठेरिया, राज कुमार यादव, रवींद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, सौरभ सिंह, राज कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार शर्मा, श्याम बाबू यादव, रामचंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू, विश्राम सिंह यादव, मोहम्मद रजी को सचिव बनाया गया है। रसूलाबाद ब्लाक का अध्यक्ष संजीव पाल को बनाया गया है। झींझक में संजय सिंह, डेरापुर में अनवार मंसूरी को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजपुर में राज नारायन सिंह, अकबरपुर में मुलायम सिंह यादव, संदलपुर में मनीष कुशवाहा, मलासा में नरेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, अमरौधा में हरवंश सिंह, सरवनखेड़ा में यशवंत सिंह, मैथा में धर्मेंद्र कुमार उर्फ रामू बाबा को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।