फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खाद न मिलने से बुआई में हो रही देरी, समितियों पर लटक रहे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। फसल बोने के समय खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। समितियों पर भी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को खेत में बुआई करने में देरी हो रही है। वहीं, सचिव समितियों पर खाद न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को साधन सहकारी समिति कुबेरपुर कुतलूपुर में किसान खाद लेने पहुंचे। समिति पर ताला लगा देखकर किसान मायूस होकर बैठ गए। काफी देर तक किसी के भी नहीं आने पर सभी मायूस होकर लौट गए। वहीं साधन सहकारी समिति हरसिंगपुर गहलवार में ताला लटका रहा। यही हाल क्षेत्र की साधन सहकारी समिति हुसैनपुर हड़ाई, बरुआ, गांधी, पिथनापुर, मोहद्दीपुर का है। किसान राजवीर, सुनील कुमार, धर्मराज, अशोक कुमार, लालाराम, महावीर, सुरेंद्र, अवधेश, सतीश चंद्र, रमेश आदि किसानों का कहना है कि आलू व गेहूं की फसल की बुवाई चल रही है। खाद न मिलने के चलते परेवट के बाद फिर से खेत सूखने लगे हैं।

किसानों का कहना है कि अमृतपुर में पीसीएफ का किसान सेवा केंद्र खुला हुआ था। उस पर किसानों को नकद खाद मिल जाती थी। लेकिन अब किसान सेवा केंद्र अमृतपुर के नाम से राजेपुर में चल रहा है। वहां भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समिति अमृतपुर के केंद्र प्रभारी रवि दत्त दीक्षित ने बताया कि 650 बोरी एनपीके मिली थी। वह शनिवार और सोमवार को बांट दी गई। 2000 बोरी डीएपी की डिमांड भेजी गई है। खाद आने पर किसानों को बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें