फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिट्टी की जांच कराने के बाद ही बोएं फसल, मिलेगी बेहतर पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी फसलों की बुआई से पहले मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक और बीज शोधन करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों की थोड़ी सी जागरूकता से अच्छी पैदावार हो सकती है। जिले में सरसों, गेहूं के अलावा आलू की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार बताते हैं कि मौसम का रुख देखते हुए वैसे तो सितंबर के अंत से ही आलू की खेती का काम शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार आलू की बुआई अक्तूबर से नवंबर के बीच में की जा रही है। कई किसान 15 नवंबर से 25 दिसंबर तक पिछैती आलू की बुआई करते हैं। किसान रबी फसलों की बुआई से पहले खेत की मिट्टी की जांच करवाकर जैविक विधि से खाद तैयार करें। इससे पैदावार अच्छी मिलेगी साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहेगी। इसके अलावा बीजों का शोधन करने से आलू सहित गेहूं व सरसों की फसल में नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि आलू की बुआई के लिए खेत में तीन से चार बार गहरी जुताई करवानी चाहिए। जिसके बाद फसल बोनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें