फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शराब पीकर जश्न मनाने में सबसे अधिक पकड़े गए दक्षिणवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में शराब पीकर नए साल का जश्न सबसे अधिक दक्षिण क्षेत्र के लोगों ने मनाया है। दूसरे नंबर पर सेंट्रल और तीसरे में पश्चिम जोन के लोग शामिल हैं। यह जानकारी कमिश्नरी पुलिस की ओर से बुधवार रात 10 से दो बजे तक चले चेकिंग अभियान में सामने आई है। दक्षिण के 407, सेंट्रल के 268, पश्चिम के 131 लोगों का शराब पीने में चालान हुआ है। नव वर्ष के स्वागत में वाहन लेकर निकलने वालों में भी दक्षिण जोन के लोग सबसे आगे हैं। यहीं पर सर्वाधिक चालान की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

कमिश्नरी पुलिस की ओर से नए साल पर हुड़दंगियों और बवाल करने वालों पर नजर रखी गई थी। थाना प्रभारियों के साथ एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी और जेसीपी को चेकिंग के लिए निर्देशित किया गया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल स्वयं गंगा बैराज पहुंचे। वहां पर स्टंटबाजों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच कराई। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने अलग अलग जगह अभियान चलाया। पुलिस का जोर शराब पीकर हुड़दंग करने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर रहा। क्राइम ब्रांच, खुफिया, एलआईयू समेत अन्य विभागों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। सभी जोन के अंतर्गत अभियान चला।
जोन क्षेत्र नशे में धुत मिले चेक हुए वाहन शमन शुल्क
पूर्वी 43 116 464 28500

पश्चिम 45 131 468

दक्षिण 96 407 656 132500

सेंट्रल 48 268 310 32500

मारपीट की हल्की घटनाएं
शहर में नए साल के जश्न में कुछ क्षेत्रों में बहसबाजी और हल्की मारपीट की घटनाएं हुईं। पुलिस ने मामला शांत करा दिया। कुछ लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की। इनमें नौबस्ता, बाबपुरवा, फीलखाना, हरबंशमोहाल, रायपुरवा, बर्रा, गोविंदनगर, रावतपुर क्षेत्र शामिल हैं। बिठूर रोड, कल्याणपुर पनकी रोड, डबल पुलिया में देर रात लौटने पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों में टक्कर हुई।
विज्ञापन

नए साल के जश्न होटल, रेस्टोरेंट और मॉल के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े मिले। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहनों के चालान कराए। पांच चार पहिया वाहनों को सीज किया गया। स्पीड रडार गन से भी वाहनों की रफ्तार देखी गई। परेड, घंटाघर, नवाबगंज, रायपुरवा में पुलिस को देखकर वाहन सवार दूसरे रास्ते से भाग निकले।
वर्जन
शहर में नए साल पर पुलिस की ओर से जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सड़क पर नशे में धुत मिले और बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

- रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें