फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभिजीत की गेंदबाजी के आगे सदर्न क्रिकेट क्लब ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की ओर से प्रथम स्व. हरेंद्र पाल आनंद स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें ओलंपिक रजि. ने सदर्न क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में ओलंपिक रजि. का मुकाबला अशोका ज्योति टीम से होगा।
विज्ञापन

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में सदर्न क्रिकेट क्लब की टीम 27.5 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से शैलेंद्र वर्मा ने 31 रन, शुभदीप ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिजीत सिंह ने पांच, अनिकेत यादव ने चार और पीयूष ने एक को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक रजि. ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में प्रीतेश दीक्षित ने 21 रन व शिवा ने 20 रन बनाए। आदित्य दीक्षित ने चार, कृष्णा बाली और अभिषेक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अभिजीत सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें