फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दक्षिण अफ्रीका सीरीज का एक मैच ग्रीनपार्क में’

Fri, 10 Apr 2015 02:57 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम को धरोहर बताते हुए यूपीसीए के सचिव और आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कहा है कि इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका की आगामी घरेलू सीरीज का एक वनडे या टेस्ट मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। इसके लिए विशेष तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से निवेदन किया जाएगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम का विश्व में नाम है और यह देश के सर्वश्रेष्ठ पांच सेंटरों में एक है। आईपीएल मैच के लिए अभी यहां काफी काम कराना होगा। यदि वे काम हो जाते हैं तो अगले सीजन में आईपीएल का एक मैच ग्रीनपार्क को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के रोहित तलवार मेमोरियल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण को पहुंचे यूपीसीए सचिव ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में ग्रीनपार्क पर एमओयू के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। बताया कि पिछले कई सालों से यूपीसीए इसके लिए प्रयासरत था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम फिट बताया। कहा कि जल्द ही सरकार के साथ मिलकर इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक और बेहतर बनाया जाएगा। लखनऊ छात्रावास के कोच दीपक शर्मा को यूपीसीए का सीओओ (चीफ आपरेटिंग आफिसर) बनाया गया है जो यूपीसीए की गतिविधियों को देखेंगे। जोनल क्रिकेट एकेडमी कानपुर में होगी। इसमें अंडर-19 में 25 में से 8 खिलाड़ी यूपी के होंगे। एकेडमी का प्रशिक्षण ग्रीनपार्क स्टेडियम में 20 अप्रैल से 16 मई तक चलेगा। यूपीसीए प्रदेश में चार स्टेडियम बनाएगा। इसमें एक पूर्वी यूपी, एक पश्चिमी यूपी, एक लखनऊ व एक कानपुर में होगा। यूपीसीए आफिस शिफ्ट नहीं होगा, वह कानपुर में ही रहेगा। राजीव शुक्ला ने कहा कि मैं यहां का निवासी हूं और आफिस भी यहीं रहेगा। जो लोग कहते हैं कि आफिस शिफ्ट होगा, गलत है। सरकार की ओर से प्लेयर्स पवेलियन और प्लेयर्स रूम को आवंटित 33 करोड़ रुपये के मामले में राजीव शुक्ला ने आडी स्टेडिया कंसलटेंट के एमडी पीयूष अग्रवाल से मिलकर जानकारी की। कहा कि काम जल्द से जल्द निपटाया जाए ताकि मैच आंवटित होने पर शिफ्ट न हो। प्रेसवार्ता में यूपीसीए उपाध्यक्ष रियासत अली, सदस्य डा.संजय कपूर, मीडिया प्रभारी तालिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें