फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्पोर्ट्स फिएस्टा में सौम्या सदन ने मारी बाजी, बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भगवंती एजुकेशन सेंटर की ओर से काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में वार्षिक खेल उत्सव स्पोर्ट्स फिएस्टा-2026’ का आयोजन किया गया। पूरे सत्र की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सौम्या सदन ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर किया गया। मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। इसके बाद मशाल प्रज्ज्वलन और आकर्षक मार्च पास्ट के साथ खेल उत्सव का उद्घाटन हुआ। लिटिल स्टार्स, ड्रिल मार्च, ग्रैंड पैरेंट्स रेस, चैंपियन रेस और जनरेशन डुओ रेस विशेष आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने योग की मनमोहक प्रस्तुति, डिजाइनर रिदमिक डांस, ताइक्वांडो प्रदर्शन, रिफाइनरी स्टाइल और समापन नृत्य से प्रतिभा दिखाई।

खेल प्रतियोगिताओं में 100 और 200 मीटर दौड़, रिले रेस के साथ समन्वय और संतुलन पर आधारित स्पर्धाएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सात ओवर का रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य सावित्री कुलश्रेष्ठ ने सत्र 2025-26 की उपलब्धियों और परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधक सोविंदर पाल सिंह सलूजा समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें