फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पिता की बेबसी: प्रॉपर्टी मिलते ही बेटों ने किया बेघर, दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर, जानें पूरा मामला

Wed, 05 Jul 2023 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Crime: सदर कोतवाली क्षेत्र बेटों की निर्दयता के चलते बुजुर्ग पिता दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गया। बेटों के नाम मकान करने बाद घर से निकाल दिया गया। इसके चलते पिता वृद्धाश्रम में रहने को मजूबर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में कलयुगी बेटों ने 70 वर्षीय पिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता पिता वृद्धा आश्रम में रहने को मजबूर है। पीड़ित ने तीनों बेटों की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री से की है। पीड़ित ने अधिकारियों से बेटों से मकान व रुपए दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर बीजा गांव निवासी सालिकराम ने बताया कि वह वर्तमान समय में पुलिस लाइन रोड स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे हैं। बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। तीनों बेटे गुड़गांव में एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। तीनों की शादी करने बाद उनको मकान बांट दिए।
मकान मिलते ही तीनों बेटों ने अपने-अपने मकान में ताला डाल दिया और उनको घर से निकाल दिया। कहा कि उसने अपने बेटों व बेटियों की शादी के लिए खेत गिरवी रखकर बैंक से कर्जा लिया था। तीनों बेटे उसका कोई पैसा वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने तीनों बेटों की शिकायत मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें