फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बंबे में डूबने से मासूम की मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन/चपुन्ना। पानी में गिरकर डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



इंदरगढ़ थान क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी निर्वेश उर्फ पप्पू पाल का बेटा देवांशु पाल (10) सोमवार शाम घर से खेत पर काम कर रहे पिता को देखने बंबा की ओर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह बंबा में गिर गया। घर लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात उसका शव बंबा में बहता हुआ मिला। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार का छात्र देवांशु तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां धनदेवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें