फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल के पहले दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुई सोनाक्षी गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विश्वविद्यालय की तर्ज पर सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर ने शहर में पहली बार स्कूल स्तरीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया। यह समारोह डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च सभागार में हुआ। इसमें सत्र 2025-26 की कक्षा 12 के 200 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया। विशेष आकर्षण छात्रा सोनाक्षी गोयल रहीं, जिन्होंने चार विषयों में 400 में 400 अंक हासिल कर सिटी, रीजनल और नेशनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुरुआत सुबह नौ बजे छात्रों के सामूहिक फोटो से हुई। मुख्य अतिथि आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. ब्रज भूषण रहे। निदेशक पार्थो पी. कर, प्रधानाचार्या भावना गुप्ता सहित शिक्षकों के नेतृत्व में अकादमिक शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि ने इस पहल को छात्रों के आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें