टीलापुर कलान थाना क्षेत्र में एक किशोर को सांप ने काट लिया। इस पर पिता ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और बेटे को लेकर अस्पताल पहुंच गया। यहां सांप को देखते ही के इमरजेंसी वार्ड में हडकंप मच गया।
फर्रुखाबाद जिले में पुआल की कटाई करवा रहे 16 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। किशोर के बताने पर पिता इरफान ने पुआल के ढेर से सांप को पकड़ लिया। ताऊ मुबीन खान किशोर और पकड़े गए सांप को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों को बताया कि उसके भतीजे को सांप ने डस लिया है। डिब्बे में बंद सांप को दिखाते ही अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हडकंप मच गया। डॉक्टरों ने किशोर का उपचार शुरू किया और मुबीन को सांप के डिब्बे के साथ बाहर निकाल दिया। उपचार के बाद किशोर फरमान को अस्पताल रेफर कर दिया गया।