फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूतः जमीन के लालच में मां के साथ की बदसलूकी, चीख सुन दौड़े पड़ोसी

Sun, 18 Nov 2018 09:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरका की मडै़या में रविवार को पुत्र ने जमीन नाम करने पर मां का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता के चिल्लाने पर पहुंचे अन्य पुत्रों और ग्रामीणों ने उसे बचाया। मामले में पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मां सोनकली (75) पत्नी मोहन लाल ने बताया कि रविवार को सुबह लगभग आठ बजे वह अपने घर में मौजूद थी। उसका पुत्र नंदकिशोर उससे अलग घर में रहता है। वह अपने पुत्र रंजीत सिंह, आनंद कुमार, सुधीर कुमार उर्फ भूरे, प्रेम सिंह और पंकज कुमार के साथ उसके घर पर आ गए।

इस दौरान उक्त लोगों ने उससे खेती अपने नाम करने का दबाव बनाया। इस पर जब उसने मना किया तो उक्त लोगों ने गला दबाकर उसको जान से मारकर कुएं में फेंकने की धमकी देने लगे। तभी उसके चिल्लाने पर उसके अन्य पुत्र रविंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार के अलावा कई ग्रामीण वहां पहुंच गए। जिस पर सभी लोग वहां से भाग गए। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके पुत्र नंदकिशोर को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें