फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। नैला गांव के मजरा गढ़ी में गुरुवार रात बेटे ने विवाद के बाद तमंचे से पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बेटे ने अपने हाथ में भी फायर कर लिया। इससे वाह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर टहलने लगा। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

नैला गढ़ी के रामनरेश (60) का अपने बेटे संजेश से गुरुवार रात करीब नौ बजे कुछ विवाद हो गया। जिस पर संजेश ने गुस्से में आकर तमंचे से पिता को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए संजेश ने इसके बाद अपने हाथ में भी फायर कर लिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद वह घर के बाहर टहलने लगा। दहशत में आसपास के लोग घरों में दुबक गए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
सीओ परशुराम सिंह व प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रसूलाबाद भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि संजेश गांव की पानी की टंकी में ऑपरेटर है। उसका एक भाई रंजीत माती में रहता है। संजेश की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसकी पत्नी ने शादी के एक साल बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से संजेश मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन

उसका पिता से आए दिन वाद विवाद हुआ करता था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे खाना खाते समय हुए विवाद को लोगों ने रोजमर्रा की बात समझ कर किसी प्रकार की दखल नहीं दिया। इसी दौरान गोली चलने की आवाज हुई। जिससे घटना की जानकारी हुई। हालांकि विवाद का कारण पता नहीं चल सका है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें