फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के गम में पंचू ने खुद को गोली मार कर दे दी जान

Wed, 29 Nov 2017 08:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बीस दिन पहले सांस की बीमारी के चलते पंचू की मां का देहांत हो गया था। मां की मौत के गम में पंचू ने अपनी जान दे दी। मामला कन्नौज जिले के तिर्वा का है।
विज्ञापन




धरमंगदपुर गांव निवासी पंचू पाल (25) पुत्र रामचंद्र पाल की मां शांती देवी (52) की बीस दिन पहले सांस की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां की मौत से पंचू काफी दुखी था।


बुधवार को औरैया के विधूना कस्बा निवासी पंचू के चाचा के बेटे की बारात थी। परिजन बारात में गए थे, जबकि पंचू घर पर अकेले था। दोपहर में पंचू ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में देशी तमंचे से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस व मृतक के पिता को दी। पिता रामचंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने मां के गम में आत्महत्या की है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें