फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक के बेटे ने पीएम, सीएम को लिखा पत्र, कहा मेरी मां कोरोना पॉजिटिव, जिला प्रशासन कर रहा बेघर

Fri, 25 Sep 2020 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
एमएलसी कमलेश पाठक (पुलिस वैन में चढ़ते हुए) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के दोहरे हत्याकांड के मामले में एमएलसी कमलेश पाठक के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक की कुर्क की गई अवैध संपत्ति के मामले में बेटे दीपांशु पाठक ने राहत की गुहार लगाई है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व महिला आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव हैं और जिला प्रशासन उन्हें बेघर कर रहा है। 
विज्ञापन


भेजे गए पत्र में हत्यारोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक के पुत्र दीपांशु पाठक ने बताया कि उनके पिता हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने अचानक सात माह बाद माता-पिता की वैध संसाधनों से बनाई गई संपत्ति को अवैध बताकर कुर्की की कार्रवाई कर दी। बताया कि वह दिल्ली में कोचिंग कर रहा है।

 
विज्ञापन

मां पद्मा पाठक 1996 से 2001 तक सदर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रही हैं। वर्तमान में उसके पास सिर्फ एक ही मकान है, जो मां पद्मा पाठक के नाम है, जहां पूरा परिवार रहता है। घर में मां के अलावा एक छोटी बहन है। जिला प्रशासन ने बिना किसी आधार के मेरी मां के नाम दर्ज मकान को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि मां तीन-चार दिनों से अस्वस्थ थीं।

कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकलीं। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटीन कराया है। उधर, जिला प्रशासन की ओर से कुर्क किए गए मकान से उनको बाहर निकालने के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित दीपांशु का कहना है कि यदि बीमार मां व परिवार को घर से बाहर निकाल दिया गया तो मेरे पूरे परिवार की जिंदगी को खतरा हो सकता है। 

उधर, इस संबंध में एसडीएम सदर रमेश यादव का कहना है कि बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक के परिजन आए थे। उन्होंने बताया कि वह हाईकोर्ट से कुछ कागज ला रहे हैं। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाए। इस पर उनको तीन दिन का समय दिया गया है। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी के पॉजिटिव होने की स्थिति बताई जा रही है। उस परिप्रेक्ष्य में सरकार की जो भी गाइड लाइन होगी उसका पालन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें