फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने दिनदहाड़े कर दी पिता की नृशंस हत्या, मां ने लिखाई रिपोर्ट

Sun, 22 Jul 2018 07:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुन्ना की फाइल फोटो, जांच करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में रामनगर मोहल्ले में नशेबाज बेटे ने दिनदहाड़े पिता की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मजदूरी कर वापस लौटी महिला ने जब आंगन में पति का शव देखा तो चीख पड़ी। सूचना पर पुलिस ने जांच की। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटे खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


मौदहा के सिसोलर निवासी सुन्ना (70) 20 साल पहले गांव छोड़कर कस्बे में आकर बस गया था। 10 साल पहले उसने नगर के रामनगर में मकान बनवाकर परिवार सहित रहने लगा। रविवार दोपहर उसके मंझले पुत्र अर्जुन उर्फ बऊवा ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के समय घर में कोई नहीं था। सभी लोग मजदूरी करने गए थे। दोपहर में घर खाना खाने आईं सुन्ना की पत्नी रानी ने कमरे का दरवाजा खोला तो आंगन में पति का शव देख चीख पड़ी। रोते बिलखते कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही एएसपी लाल साहब यादव व सीओ ओमकार यादव पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल रानी की तहरीर पर उसके मंझले बेटे बऊवा उर्फ अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रात में नशे की हालत में कर रहा था हंगामा  

घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सुन्ना के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। इनमें बड़े पुत्र राजेंद्र व सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। राजेंद्र अपने परिवार सहित नगर में किराये पर कमरा लेकर अलग रहता है। रानी ने बताया पुत्र अर्जुन शनिवार रात नशे की हालत में घर आया था और परिजनाें से गालीगलौज कर देर रात तक पैसों की मांग करता रहा। उसने काफी हंगामा किया।

रविवार सुबह नौ बजे वह काम पर चली गई। घर में उसका छोटा बेटा बुद्धू, पति सुन्ना व अर्जुन थे। दोपहर में जब वह खाना खाने घर आई तो कमरे में बाहर से कुंडी लगी देखी। उसने जैसे ही कुंडी खोली सामने पति का शव था। वहीं इस घटना को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों ने कहा कैसा बेटा है कि उसे अपने बीमार वृद्ध पिता पर तरस नहीं आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें