फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर सोते समय बेटे को मार डाला

Thu, 24 Sep 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के चितवाखेड़ा रसधान में एक पिता ने शराब के लिए रुपये न देने पर सो रहे बेटे के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे कानपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को बेटे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चितवाखेड़ा रसधान निवासी आनंद कुशवाहा ने बताया कि बड़े भाई अभिषेक कुशवाहा (24) अविवाहित थे। रसधान में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले पिता रामजीवन ने एक बीघा चार बिस्वा जमीन 15 लाख रुपये में बेची थी। खरीददार ने कुछ रुपयों का भुगतान चेक से किया था जबकि कुछ धनराशि नकद दी थी। नकद धनराशि भाई ने अपने पास रख ली थी।
बताया कि खेत बिक्री के बाद से पिता भाई से अक्सर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करते थे। सोमवार शाम को पिता ने भाई से रुपये मांगे थे। भाई के मना करने पर वह बहस करने लगे। परिजन के समझाने पर मामला शांत हो गया। रात में भाई व परिजन घर के बाहर मैदान में सो रहे थे। रात 11 बजे के करीब पिता ने चारपाई पर सो रहे भाई के सिर पर पत्थर से कई बार वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई के चीखने पर सभी ने भाई को पिता से बचाया और इलाज के लिए कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह भाई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर मां ऊषा देवी, बहन सोनिका, शिवानी, काजल, मुस्कान व परिजन रोने लगे। परिजन शव को गांव ले आए और रसधान चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
................
खेत बिक्री के रुपयों ने पिता को बनाया बेटे की जान का दुश्मन
अभिषेक की मौत पर बिलख रही उनकी मां ऊषा ने बताया कि पति पहले सिकंदरा के बिरहाना चौराहा के पास चाय, कचौड़ी की दुकान खोले थे। करीब 10 साल पहले पति ने दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद से वह मजदूरी कर रुपये शराब में खर्च कर देते थे। पति के हिस्से में कुल दो बीघा जमीन थी। इसमें से करीब 15 बिस्वा जमीन वह पहले बेच चुके हैं। शेष सवा बीघा जमीन पति ने कुछ दिन पहले बेची है। उनका घर कच्चा होने होने की वजह से बेटे को बारिश में घर गिरने का डर सताता था। खेत बिक्री के बाद नकद मिली धनराशि से वह घर बनवाना चाहता था। इसके चलते वह पति को शराब पीने के लिए रुपये देने से इन्कार करता था। बेटे ने जर्जर कच्चे घर का आधा हिस्सा गिरवाकर नए निर्माण के लिए नींव भी खुदवा दी थी। साथ ही ईंटें व अन्य निर्माण सामग्री मंगवाई थी। उन्हें नहीं मालूम था कि खेत बिक्री के रुपये उसके पिता को ही उसकी जान का दुश्मन बना देंगे। बेटे का सुरक्षित घर में रहने का सपना अधूरा भी रह गया।
...................
पिता व छोटे भाई में हुआ सामना तो एक ही बचेगा जीवित
अभिषेक का शव गांव लाने के बाद उसका छोटा भाई अभिषेक व बहनें रसधान चौकी में शिकायत करने पहुंची थीं। इस दौरान चौकी के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक बहन कहती दिख रही है कि पिता शराब पीकर घर आने पर विवाद करते थे। भाई पर हमला करने के बाद पिता मौके से भाग गए थे। इसके बाद पिता न तो घायल भाई को देखने आए और न ही फोन कर जानकारी ली। उसे डर है कि यदि पिता का छोटे भाई से कभी भी सामना हुआ तो एक ही जीवित बचेगा। भाई की हत्या के मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। हालांकि वायरल वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
.................
बयान.....
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटे की ओर से रुपये रखने पर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। सोने के दौरान हमला कर देने से घायल हुए बेटे की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में जान गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। हत्यारोपी पिता की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - सौरभ वर्मा, सीओ सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें