फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पड़ी बीमार तो हैवान ने डंडे से पीटकर मार डाला

Wed, 19 Oct 2016 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मां का हत्यारोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बेटे अपनी मां को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला और बाद में यह कहा कि उससे अपनी मां का दर्द देखा नहीं जा रहा था इसलिए उसने ऐसा किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। 
विज्ञापन

  फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में बेटे धर्मराज ने बुधवार की सुबह वृद्ध मां बोधनी देवी (75) की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। छोटे भाई की इस करतूत को देख जगतभान दंग रह गया। उसने पुलिस तुरंत घटना की जानकारी दी।   जगतभान ने पुलिस को बताया धर्मराज जुए और शराब का लती है। उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी कमलेश कुमारी 15 साल पहले ही बच्चों के साथ मायके मदरियापुर गांव चली गई थी। मां बोधनी देवी जगतभान के साथ रहती थी। दूसरे घर में धर्मराज रहता है। वृद्धा बुधवार की सुबह घर के बाहर नहा रही थी। अचानक धर्मराज डंडा लेकर पहुंचा। उसने मां के सिर में डंडे से ताबड़तोड़ कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद पास ही बैठा रहा आरोपी

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठा बड़ा बेटा जगतभान व अन्य - फोटो : अमर उजाला
चीख पुकार सुनकर जगतभान का परिवार दौड़ा। मौके पर ही वृद्धा को मरणासन्न हालत में पाया। पास में ही आरोपी धर्मराज डंडा लेकर बैठा रहा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, वृद्धा को गोपालगंज पीएचसी में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   हत्या का कारण पूछने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसकी मां की तबियत बिगड़ी रहती थी। उससे मां का दर्द देखा नहीं जाता था। वह नहाते वक्त कराह रही थी। तभी उसकी हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें