फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना बेटा: ईंट से कुचलकर पिता की हत्या, बाइक ने देने पर हुआ था विवाद, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 04 May 2023 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Murder: बाबरपुर देहात क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की ईं से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पुत्र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी युवक ने बाइक न देने पर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद बेटा घर से फरार हो गया है। वहीं इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में एक युवक ने अपने पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी परमलाल (55 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता है।
उसकी पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतक अपने बेटों नागेश उर्फ लालू , दीपक व अखिलेश के साथ वह घर पर रहता है। नागेश की पत्नी निशा विवाद होने पर मायके में रह रही है। बुधवार को पड़ोस में फूलसिंह के पुत्र की शादी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

पिता ने बाइक देने से किया था मना
इस शादी में शामिल होने के लिए  नागेश से पिता से बाइक मांगी। नागेश के शराब लती होने के कारण पिता ने बाइक देने मना कर दिया। इस पर खुन्नस खाकर गुरुवार की तड़के अचानक नागेश ने परमलाल से मारपीट की। इसके बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं  साक्ष्य
सूचना पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद परिजनों से पूछताछ की। वहीं, फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी को नंबर सर्विलांस पर लगाया
एएसपी ने बताया कि परिजनों ने नागेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के बाद वो फरार हो गया है। उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। अभी परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें