फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत: जिस मां ने दिया जन्म उसी का उजाड़ दिया सुहाग, दिल को झकझोर देने वाली घटना

Sat, 20 Apr 2024 10:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंशीपूर्वा में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। नशे में पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। मृतक के छोटे बेटे ने बड़े भाई पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां ने नौ माह तक बेटे को कोख में पाला और पालन पोषण कर बड़ा किया। उस मां को क्या पता था कि यही बेटा बड़ा होकर नशे का आदी हो जाएगा और उसके सुहाग को उजाड़ देगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर्वा निवासी जसवंत का बड़ा बेटा दयाराम उर्फ सोनू शराब का लती है।
विज्ञापन


छोटे बेटे मोनू ने बताया कि बड़े भाई दयाराम की शादी हो गई है। शादी के बाद से दयाराम अक्सर नशे में आते हैं और गाली-गलौज करते है। गुरुवार की रात भी दयाराम ने भाई सचिन को गाली-गलाैज करना शुरू कर दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। विवाद होने पर पिता ने बीच बचाव किया तो भाई ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिसमें उनकी जान चली गई। जसवंत की पत्नी गुड्डी ने बताया कि उन्हें क्या पता था बेटा बड़ा होकर मेरा सुहाग उजाड़ देगा। सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेयी का कहना है कि हत्यारोपी दयाराम उर्फ सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। टीमें जगह जगह दबिश दे रही हैं, जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

शराब ने उजाड़ा परिवार
गुड्डी देवी के घर की खुशियां उजाड़ने में शराब जिम्मेदार हैं। दयाराम खेतीबाड़ी करता था। इसके साथ ही शराब का आदी हो गया। आए दिन भाइयों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी किया करता था। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि नशे में वह पिता पर ही ईंट से हमला कर देगा, जिससे उनकी मौत हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें