फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की बंदूक से चली बुलेट मां के पेट में जा धसी, गोली चलने की वजह दहला देगी दिल

Fri, 18 Jan 2019 01:38 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर जिले में शुक्रवार को एक हादसे में बेटे की बंदूक से निकली गोली से मां की जान पर बन आई। देर रात गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानिए क्या है पूरा मामला....

 

जूही लाल कालोनी के ब्लॉक 22 में रहने वाले खलीक अहमद के घर गुरुवार देर रात करीब तीन बजे पीछे के रास्ते से बदमाश घर में घुस आए। आहट होने पर उनकी पत्नी शायरा बेगम ने शोर मचाया। जिस पर दूसरे कमरे में लेटा उनका बेटा नबील अहमद पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा। जहां बदमाशों ने उसकी बंदूक छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी के बीच अचानक फायर हो गया।

विज्ञापन


जिससे गोली दीवार से टकराने के बाद शायरा बेगम के पेट में जा लगी, इससे वह घायल हो गईं। इस बीच मौके का फायदा उठाकर शातिर बदमाश पीछे के रास्ते से भाग निकले। आनन फानन शायरा बेगम को अस्पताल ले जाया गया। वहीं बदमाशों के घुसने और फायरिंग की जानकारी पर एसपी साउथ, सीओ बाबूपुरवा फ़ोर्स संग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने परिजनो के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें