फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सिपाही ने पत्नी को गोली मारी थी, खुद पर भी किया था फायर, बेटे ने दर्ज कराया हत्या का केस

Thu, 24 Nov 2022 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

फ्रेंड्स कॉलोनी में सिपाही ने घरेलू विवाद में पत्नी को गोली मारकर खुद पर भी फायर किया था। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। बेटे ने पिता के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
घायल सिपाही का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारने वाले हेड कांस्टेबल पिता के खिलाफ बेटे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ओमपुरम कालोनी निवासी बृजेश कुमार यादव (52) औरैया के एरवाकटरा थाने में डायल 112 में चालक है।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद बृजेश ने पत्नी उर्मिला की गोली मारकर हत्या कर खुद पर भी फायर कर लिया था। बेटा विकास मौके पर पहुंचा तो मां की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि विकास की तहरीर पर बृजेश पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिस तमंचे से हत्या की गई है, उसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। तमंचा हेड कांस्टेबल के पास कहां से आया, पुलिस यह पता करने में जुटी है। सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मुताबिक बृजेश आईसीयू में है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

बुधवार को उर्मिला देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें गोली उर्मिला के सिर में फंसी मिली। परिजनों ने पैतृक गांव चौबिया के नगला हरजू मंजू में उर्मिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, बेटे ने पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पत्नी की गोली मारकर, सिपाही ने खुद पर किया था फायर
बता दें कि पारिवारिक कलह के कारण सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। सिपाही को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस, सीओ मौके पर पहुंचे।

बेटा बोला- घरेलू बातों को लेकर हुआ था विवाद
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ओमपुरम कालोनी निवासी सिपाही ब्रजेश कुमार यादव (52) औरैया के एरवाकटरा थाने में डायल 112 में चालक  है। मंगलवार सुबह शिफ्ट खत्म करके वह घर आया था। बेटे विकास ने बताया कि मां उर्मिला (50) और पिता में दोपहर को घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज सुनकर वह अंदर गया, तो मां और पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। मां की मौत हो गई थी। सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, सीओ सदर अमित कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें