बढ़पुरा पुलिस को जानकारी देकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बढ़पुरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोली कैसे लगी, इस बारे में जानकारी की जा रही है। रात में डीएम अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हाल जाना। मामले की जांच कर रहे एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि गोली मिलती है तो पता चल जाएगा कि यह पीएसी की है या नहीं। जिस जगह पर घटना हुई है, वह क्षेत्र पीएसी के प्रशिक्षण रेंज में नहीं आता है।