फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देगी ये घटना : पिता के अंतिम संस्कार में बेटे की भी मौत, एक साथ जली चिताएं

Thu, 27 May 2021 03:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के सरसौल में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पिता के अंतिम संस्कार में बेटे ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की चिताएं एक साथ जलाई गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल के एक परिवार पर उस समय आफत टूट पड़ी जब पिता के अंतिम संस्कार के दौरान जवान बेटे की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पूरी तरह से स्वस्थ युवक की अचानक हुई मौत से परिवार ही नहीं गांव वाले भी स्तब्ध हैं। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


सरसौल निवासी संतोष शुक्ला (75 ) की बीमारी के चलते बुधवार दोपहर को मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव नजफगढ़ घाट ले गए। संतोष के बड़े बेटे रावेंद्र शुक्ला व छोटे बेटे धर्मेंद्र शुक्ला (35) घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अचानक धर्मेंद्र बेहोश होकर गिर पड़े।

परिजन सरसौल स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र अविवाहित थे और पान की गुमटी चलाते थे। बाप-बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम पिता व बेटे का एक साथ नजफगढ़ घाट पर ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें