फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में प्रेमिका को लाया बेटा, पिता ने घर में रखने से किया मना तो कर दी बेरहमी से हत्या

Tue, 06 Jul 2021 08:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के भीखेपुर में प्रेमिका को घर में रखने से मना करने पर नाराज पुत्र ने पिता की नुकीले सरिया से वार कर हत्या कर दी। रात दो बजे के करीब हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस फरार आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है। भिखेपुर निवासी अरविंद कुमार (55) की पुत्र शिवम ने रात दो बजे के करीब सांक (नुकीली) सरिया से कई वार कर हत्या कर दी। इसी बीच अन्य परिजनों की आंख खुल गयी तो शिवम मौके से भाग गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले अंतोल गांव से एक युवती को भगा लाया था। आरोपी प्रेमिका को साथ रखने की जिद पर अड़ा था और मृतक अरविंद इस बात का विरोध कर रहा था और युवती को वापस उसके घर भेज दिया था।। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और हत्या कर दी। सीओ अजीतमल प्रदीप ने बताया की शव कब्जे में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें