घटनास्थल पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक, ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फसल काटते समय पिता ने नाराज होकर बेटे के कई थप्पड़ मार दिए थे। इसी से नाराज होकर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंवर में खेत में ज्वार की फसल काटने के दौरान पुत्र ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम जंवर निवासी रामचंद्र (55) पुत्र छोटेलाल ने गांव निवासी शिवकुमार पुत्र लल्लन का खेत बंटाई पर लिया था। रामचंद्र मंगलवार सुबह खेत में तैयार ज्वार की फसल काट रहा था। इसी दौरान उसका पुत्र बिजनेश (28) भी खेत पहुंचा और फसल काटने लगा। तभी दोनों के बीच विवाद हुआ और नाराज बिजनेश ने धारदार हथियार से पिता रामचंद्र की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही रामचंद्र की मौत हो गई।