फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बेटे की करतूत: मां पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल

Mon, 25 Dec 2023 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में एक नशेबाज ने अपनी वृद्ध मां को पीटने के बाद उसपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंकने का प्रयास किया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

चकेरी अहिरवां के शिवपुरी निवासी सरोज कुशवाहा (65) अपने बेटे राहुल कुशवाहा उर्फ रिंकू, बहू व दो पोतियों और बेटी के साथ रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि उनका बेटा नशेबाज है। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उनसे विवाद कर गालीगलौज करता है।
संपत्ति को लेकर भी विवाद करता है। शनिवार राहुल बाहर से नशे की हालत में आया और उन्हें गाली देने लगा। उन्होंने विरोध किया तो पीट दिया। मिट्टी का तेल डालकर माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। यह देख वह शोर मचाते हुए घर के बाहर भागीं तो बेटा भी माचिस लेकर पीछे दौड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को भेजा जेल
यह देख आसपड़ोस के लोग जमा हो गए, तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मां की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें