फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मामूली विवाद में बेटे ने मां-बाप को मारी कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। मामूली बात पर बेटे ने मां-बाप को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। शोर सुन दौड़े आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया और सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से बेटा फरार है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शेखपुर अहीर निवासी कृपाल सिंह यादव (62) और उनकी पत्नी संतोषी देवी (60) का गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे पर लगे हैंडपंप में समर डलवाने को लेकर अपने छोटे पुत्र से विवाद हो गया। जिससे पुत्र कोमल अपना आपा खो बैठा और उसने माता पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार कर दिए।
शोर सुन दौड़े लोगों ने दोनों को पुत्र से बचाकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद से पुत्र मौके से भाग गया है। परिजनों ने पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि दोनों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें