फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य बन गई पुलिस लाइन की बैरक में सिपाही मौत

Mon, 23 Jan 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की बैरक में सोते समय मौत हो गई। आसपास सो रहे पुलिसकर्मी जान ही नहीं पाये आखिर उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में भी मौत का कारण रहस्य बनकर रह गया। 
विज्ञापन

कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह (32) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। मैनपुरी के मंगला दौलत गांव निवासी ध्रुव सिंह का बेटा जितेंद्र 2005 में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। परिवार में पत्नी मंजू और 15 दिन का बेटा है। इस वक्त वह पुलिस लाइन में तैनात था और बैरिक में रहता था। सहकर्मियों ने बताया कि शनिवार रात जितेंद्र ने खाना खाया। इसके बाद बैरिक में जाकर सो गया। रविवार सुबह काफी देर तम नहीं उठा तो उसे उर्सला ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जितेंद्र की मौत की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें