फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: प्रेमिका के लौटते ही सिपाही के सजा सेहरा, आधी रात के बाद शुरू हुई विवाह की रस्में

Sun, 22 Nov 2020 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में प्रेमी की होने वाली ससुराल में पहुंचकर उसके क्रिया कलापों की जानकारी देने के बाद प्रेमिका ने शादी में व्यवधान तो पैदा करा दिया लेकिन जैसे ही प्रेमिका यहां से लौटकर अपने घर गई, वर पक्ष ने वधू पक्ष को शादी करने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन


आधी रात के बाद सिपाही के सिर पर सेहरा सजा और विवाह की रस्में शुरू हो गईं। रात में ही परिजनों ने शादी संपन्न कराकर विदाई कर दी। शनिवार को अपने प्रेमी सिपाही की होने वाली ससुराल में जाकर हंगामा कर प्रेमिका ने सिपाही की शादी पर ग्रहण लगा दिया था।

सिपाही के ससुरालीजनों ने अपनी बेटी की शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद आचार्य से लेकर बैंडबाजे वाले भी घर लौट गए। अपने प्रेमी सिपाही की शादी को टूटा समझ जब आधी रात के करीब प्रेमिका अपने परिजनों के साथ घर लौट गई तो वर व वधू पक्ष में एक बार फिर वार्ता का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। आधी रात के बाद आचार्य को बुलाकर सिपाही की शादी संपन्न कराई गई और रात के अंधेरे में तारों की छांव में उसकी विदाई कर दी गई।

हालांकि, इस मामले में पुलिस कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। शनिवार को फर्रुखाबाद की रहने वाली एक युवती ने प्रेमपुर के पास एक गांव में पहुंचकर हंगामा किया था। युवती का आरोप था कि उसके प्रेमी सिपाही की बरात यहां पर आ रही है, जबकि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया है।

इसकी रिपोर्ट मोहम्मदाबाद थाने में दर्ज कराई गई है। प्रेमिका के हंगामे के बाद वधू पक्ष ने सिपाही के साथ बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया था। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रेमपुर चौकी इंचार्ज को सिर्फ पूरे मामले की जानकारी करने के निर्देश दिए गए थे। शादी होने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें