कन्नौज जिले के छिबरामऊ में प्रेमी की होने वाली ससुराल में पहुंचकर उसके क्रिया कलापों की जानकारी देने के बाद प्रेमिका ने शादी में व्यवधान तो पैदा करा दिया लेकिन जैसे ही प्रेमिका यहां से लौटकर अपने घर गई, वर पक्ष ने वधू पक्ष को शादी करने के लिए राजी कर लिया।
आधी रात के बाद सिपाही के सिर पर सेहरा सजा और विवाह की रस्में शुरू हो गईं। रात में ही परिजनों ने शादी संपन्न कराकर विदाई कर दी। शनिवार को अपने प्रेमी सिपाही की होने वाली ससुराल में जाकर हंगामा कर प्रेमिका ने सिपाही की शादी पर ग्रहण लगा दिया था।
सिपाही के ससुरालीजनों ने अपनी बेटी की शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद आचार्य से लेकर बैंडबाजे वाले भी घर लौट गए। अपने प्रेमी सिपाही की शादी को टूटा समझ जब आधी रात के करीब प्रेमिका अपने परिजनों के साथ घर लौट गई तो वर व वधू पक्ष में एक बार फिर वार्ता का दौर शुरू हुआ।