फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: छुट्टी पर घर आए सैनिक को ट्रक ने मारी टक्कर, हेलमेट न होने से मौके पर तोड़ा दम

Fri, 04 Oct 2019 01:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक सैनिक राघवेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में आशापुर मोड़ के पास कानपुर प्रयागराज हाईवे पर हाईवे चौड़ीकरण कंपनी पीएनसी स्टोर के सामने ट्रक की टक्कर से बुलट सवार सैनिक की मौत हो गयी जबकि साथी घायल हो गया। हेलमेट न होने से सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। 
विज्ञापन


घटना रात्रि लगभग 11:00 बजे की है। रानीपुर गांव के आनंदपाल सिंह बैस का इकलौता बेटा राघवेंद्र सिंह (30) बुलेट से अपने दोस्त उन्नाव बार सगवर थाने के बक्सर गांव निवासी प्रमोद के साथ कानपुर सामान खरीदारी करने गया था।

 
विज्ञापन

लौटते समय आशापुर मोड़ के पास पीएनसी स्टोर के सामने एक ट्रक को ओवरटेक करने में बुलट अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड गयी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया परिजनों के साथ शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। दुर्घटना में घायल प्रमोद स्वयं कानपुर इलाज के लिए चले गए हैं।  8 साल पूर्व राघवेंद्र सिंह सेना में भर्ती हुआ था। 29 को छुट्टी में घर आया था। राघवेंद्र सिंह अभी अविवाहित थे।

पड़ोस के गांव गढ़ी कीचकपुर में आनंद सिंह के भांजे थे। परिवार में बड़ी बहन सीतू पुलिस में सेवारत हैं। दो छोटी बहनें रीतु व गोरी तथा मां गीतादेवी का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना में इकलौते चिराग के बुझ जाने से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें