फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भांजी को 35 हजार रुपये में बेचा, सौरिख लाकर युवक ने किया ये काम

Wed, 15 Jul 2020 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कन्नौज जिले में मामा ने पैसों के लालच में अपनी ही भांजी को एक युवक के हाथ 35 हजार रुपये में बेच दिया। परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। युवती को पता तब चला जब युवक उससे जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


जानकारी पाकर पुलिस युवती के घर पहुंची और उसे थाने ले आई। युवती पुलिस से घर भेजने की गुहार लगा रही है। गोरखपुर के एक मुहल्ला निवासी बीस वर्षीय युवती बिहार प्रदेश के भागलपुर में ननिहाल में रहती थी।

करीब 15 दिन पहले मामा ने सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर सकरावा निवासी भागलपुर गया था। वहां मामा ने 35 हजार रुपये लेेकर भांजी को युवक के हवाले कर दिया। गोरखपुर ले जाने की बात कहकर मामा ने युवती को युवक के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


युवक उसे सौरिख ले आया। यहां पूछताछ में युवक ने निकाह होने की बात कही और जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने कहा कि मामा से 35 हजार रुपये में खरीदकर लाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस युवती को थाने ले आई और उसके परिजनों को सूचना दी। युवती पुलिस से घर भेजे जाने की गुहार लगा रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाया गया है। पुलिस की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें