फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा चलित व्हीलचेयर बनाई, सीएम से मिला सम्मान

Mon, 18 Feb 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सौर ऊर्जा चलित व्हीलचेयर बनाई
विज्ञापन
कानपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल प्रोडक्शन ब्रांच के छात्र शुभम पांडेय ने दिव्यांगों के लिए एक ऐसा व्हील चेयर तैयार किया है, जो बिजली से तो चलेगा ही साथ में धूप से भी चल पाएगा। खास बात है कि यह व्हील चेयर अन्य किसी भी इलेक्ट्रिॉनिक व्हील चेयर से 50 प्रतिशत सस्ता भी है।
विज्ञापन


रविवार को इसके लिए शुभम और उनकी टीम को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल ई. आरके सिंह और शिक्षक सुमित बाबू को भी उत्कृष्ट शैक्षिक गतिविधि के लिए सीएम ने सम्मानित किया। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थानों के उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने ब्रांच में स्टेट टॉप किया है।

इस सूची में राजकीय पॉलिटेक्निक, कानपुर से सत्र 2017-18 में पीजी डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी करने वाले तीन छात्र शामिल हैं। इनमें सुधांश त्रिपाठी ने स्टेट टॉप किया था, जबकि इसी ब्रांच की आयुषी वर्मा और नीलम शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थीं। तीनों को मुख्यमंत्री ने 15-15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पीएम का भाषण सुनकर बनाई चेयर
शुभम बताते हैं कि पिछले साल टीवी पर पीएम मोदी का भाषण सुना, वह लोगों से अपील कर रहे थे कि दिव्यांगजनों के लिए अच्छी तकनीक तैयार करें। तब मुझे लगा कि ग्रामीण गरीब लोग 25 हजार रुपये का इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर नहीं खरीद सकते, तो मैंने चेयर तैयार की। इसमें सोलर सिस्टम भी लगाया है, ताकि बिजली न होने पर धूप से चार्ज हो सके। शुभम मूलत: संत कबीरनगर निवासी हैं। उनके साथ पढ़ने वाले कामरान अहमद, इरफान खान, आनंद कुमार सिंह और विनोद यादव ने भी इसे तैयार करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें