फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिलावट का खेल’: 180 रुपये में चार किलो सोहन पापड़ी बेचते पकड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट ने पिकअप थाने में कराई खड़ी

Wed, 08 Nov 2023 06:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad: थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी। वाहन को माल सहित खाद्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई है। वहीं, आगे की कार्रवाई करेगी। यदि तहरीर मिलेगी, तो वह मुकदमा दर्ज कर लेंगे।
विज्ञापन
थाने में खड़ी पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में त्योहारी सीजन में मिलावटी खेल तेजी से शुरू हो गया है। कन्नौज के छिबरामऊ में चल रही एक सोहन पापड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में बने चार-चार किलो के डिब्बे 180 रुपये में बेचते हैं। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सोहनपापड़ी बेचते एक पिकअप पकड़ ली।

विज्ञापन

उसमें 368 डिब्बे भरे थे। पिकअप को थाने में खड़ा करवा दिया। दोपहर बाद खाद्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई। सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लालगेट से निकल रहे थे। उसी समय एक पिकअप पर डिब्बों में बिक्री करने वालों पर नजर पड़ी।
उन्होंने स्टॉफ को भेजकर पता कराया, तो मामला संदिग्ध नजर आया। चार-चार किलो वजन की सोहन पापड़ी के डिब्बों को मात्र 180 रुपये में बेचा जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बुलाकर पिकअप को कादरीगेट थाने में खड़ा करवा दिया।

विज्ञापन

आसपास के कई जिलों में होती है माल की आपूर्ति
थाने में डिब्बों की गिनती की गई, तो 368 निकले। बिक्री कर रहे युवक ने बताया कि कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे के बजरिया में फैक्ट्री है। वहीं से माल बेचने और दुकानों पर देने के लिए भेजा जाता है। इसीलिए माल बेचने लाए थे। आसपास के कई जिलों में माल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले- किसी ने तहरीर नहीं दी
पिकअप में 14.72 क्विंटल माल भरा था।  थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी। वाहन को माल सहित खाद्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई है। वही आगे की कार्रवाई करेगी। यदि तहरीर मिलेगी, तो वह मुकदमा दर्ज कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें