फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इतने मुकदमे लगेंगे कि इज्जत बचानी मुश्किल हो जाएगी...

विज्ञापन
विज्ञापन
-मकानपुर। सेनपश्चिम पारा थाने की कोरिया चौकी के तीन सिपाहियों पर परसौली निवासी महिला ने घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को तहरीर दी है। आरोप है कि जमीन संबंधी विवाद में सिपाहियों ने धमकी देते हुए कहा कि जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा तो इतने मुकदमे लगेंगे कि इज्जत बचानी मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता सुमन के अनुसार परसौली गांव में उनके पिता छोटेलाल और उनके दो चाचा के नाम करीब छह बीघा जमीन है। 2007 तक खतौनी में सभी के नाम दर्ज थे। पिता के हिस्से में दो बीघा जमीन है। आरोप है कि क्षेत्र के रसूखदार लोगों ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से खतौनी में अपने नाम दर्ज करवा लिए। आरोपी कई बार जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर चुके है। एक सितंबर को पिता छोटेलाल ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि रविवार दोपहर दो बजे कोरिया चौकी के तीन सिपाही उनके घर में जबरन घुस आए और कब्जा छोड़ने के लिए धमकाने लगे। धमकाते हुए कहा कि कब्जा नहीं छोड़ा तो इतने मुकदमे लगेंगे कि इज्जत बचानी मुश्किल हो जाएगी। पिता की हत्या की आशंका के चलते बेटी ने पुलिस कमिश्नर को तहरीर दी है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें