फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर पड़ रहा पाला, परिंदे त्याग रहे प्राण

Thu, 12 Jan 2017 08:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेतों पर पाला
विज्ञापन
सेंट्रल यूपी में हो रही भीषण गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए हैं और दांत किटकिटाने लगे हैं। खेतों पर पड़ रहे पाला  की वजह से किसान परेशान हैं तो परिंदे अब प्राण त्याग रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो सर्दी से अकाल मौतों को गिनना मुश्किल हो जाएगा। 7.2 किलो मीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने सर्दी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग की माने तो बुधवार की रात सबसे ज्यादा सर्दी पड़ी है।
विज्ञापन

कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी में गलन बढ़ गई है। एक दिन में ही न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। गुरुवार को दिन में धूप खिली लेकिन गलन बरकरार रही। एक दिन में ही अधिकतम पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। यह पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से सर्दी का सितम बढ़ेगा। गलन ज्यादा हुई तो अधिकतम, न्यूनतम पारा और नीचे आएगा। इस मौसम का फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें