एंबूलेंस सेवा उत्तर प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में एक गांव में गुरुवार देर रात 12:00 बजे दोनों सगी बहनें बेड पर सो रही थी। अचानक कहीं से बिषधर ने आकर दोनों बच्चियों को डस लिया। परिजनाें दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाने लगे।
उरई जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई वहीं दूसरी को परिवार के लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया।
न्यासी (8) वर्ष प्रियंसी (6) वर्ष पुत्र द्रिगपाल निवासी उदोतपुरा बंगलुरु में पानी पूड़ी का ध॑धा कर परिवार वालों का भरण-पोषण करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियां एक साथ बेड पर सो रही थीं।
कहीं से काले नाग ने आकर दोनों बच्चियों को डस लिया। जैसे ही बच्चों की चीख-पुकार सुन कर के मोके पर जाकर देखा कि वहां से काला र्सप बैड से उतर रहा था। जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए।