आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की उपयोगिता साबित करने के लिए छिबरामऊ तहसील के गांव हूसेपुर में स्नैक्स चार्मर विलेज की स्थापना की जाएगी। सरकार तालग्राम स्लिप रोड से 20 किमी दूर सपेरों की बस्ती बसाएगी।
मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिवों को पत्र भेजकर आचार संहिता लागू होने से पहले जमीन सहित अन्य कार्यों को शुरू कराए जाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। इससे दिल्ली, आगरा व लखनऊ में सैर-सपाटा करने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति के दर्शन भी होंगे।
सीडीओ उदयराज यादव के मुताबिक, चार्मर विलेज के गठन के लिए विभागों से इस्टीमेट मांगे गए हैं। गांव में स्कूल, पेयजल सुविधा, स्वास्थ्य, आवास निर्माण, सड़क, विद्युत, एक छोटा थिएटर का निर्माण कराया जाएगा। इन तमाम कार्यों के लिए पर्यटन, धर्मार्थ, स्वास्थ्य, वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।