कानपुर। तस्करी कर बिहार ले जा रहे 50 हजार की अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर दबोचा गया है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने कब्जे से 12 बोतल और 96 टेट्रा पैक शराब बरामद की। कानपुर सेंट्रल स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 10 से आगे हैरिसगंज पुल के पास बेगूसराय, बिहार निवासी राम कुमार को दबोचा गया। बैग की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई जिसे सील कर दिया गया। (संवाद)